फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू–शिमला मुख्य मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
टिक्कर–नारकंडा सड़क पर बर्फ जमने से वाहनों की आवाजाही बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
उपमंडल में सीजन का दूसरा हिमपात बुधवार सुबह तक जारी रहा। ताजा बर्फबारी से क्षेत्र में शीत लहर तेज हो गई है, वहीं पहाड़ी इलाकों में जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। हिमपात के चलते प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित रहा। हालांकि, प्रशासन की ओर से सड़कों को बहाल करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। रोहड़ू–शिमला मुख्य मार्ग खड़ापत्थर पट्टी ढांक के बीच फिसलन बढ़ने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। करीब 12 घंटे बाद बुधवार दोपहर बाद इस मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। रोहड़ू–रामपुर मार्ग पर सुंगरी के बीच यातायात पूरी तरह बंद रहा, जिससे रामपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अतिरिक्त टिक्कर–नारकंडा सड़क पर भी बर्फ जमने से वाहनों की आवाजाही बंद है। ग्रामीण क्षेत्रों में हिमपात और तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए, जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। कई गांवों में बिजली गुल होने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य विद्युत बोर्ड की ओर से क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की टीमें भी सड़कों से बर्फ हटाने और फिसलन कम करने के लिए मशीनरी के साथ जुटी हुई हैं। विभाग का कहना है कि मौसम अनुकूल रहते ही सभी बंद मार्गों को चरणबद्ध तरीके से बहाल कर दिया जाएगा। उपमंडल जुब्बल के एसडीएम गुरमीत नेगी ने बताया कि शिमला मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और मौसम की ताजा स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलें। प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है कि बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें