फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री जुब्बल कोटखाई में करेंगे करोड़ों के उद्घाटन और शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहडू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर दो दिवसीय जुब्बल-कोटखाई-नावर प्रवास के दौरान करोड़ों रुपये की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री 27 दिसंबर को टिक्कर तहसील के तहत सुबह 10:00 बजे पंचायत घर खरला का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद ग्यारह बजे नालटी बाओ नकसेटली से धड़ीकुप्पड़ सड़क जनता को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी चर्चा करेंगे। 28 दिसंबर को विधायक प्राथमिकता योजना के अंतर्गत झगटान-गल्छू-गरली कोठू सड़क का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद वे झगटान गांव में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इसी दिन दोपहर बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांदल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यहां पर शिक्षा मंत्री मांदल और आसपास की पंचायत के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें