फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में आटा चक्की की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सप्लाई के डिपो में राशन लेने आई थी महिला, मौके पर तोड़ा दम
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा बाजार में मंगलवार दोपहर बाद आटा चक्की की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक महिला की पहुंचा बिमला देवी पत्नी रणीया राम आयु 62 वर्ष निवासी ग्राम बॉबी (बघासन), तहसील नेरवा के रूप में हुई है। पुलिस थाना प्रभारी नेरवा जयंत करुण गौतम ने बताया कि महिला सिविल सप्लाई के डिपो में राशन लेने आई थी। इस दौरान वह दुकान के पास की आटा चक्की में चली गई। यहां किसी कारणवश चलती आटा चक्की के चपेट में आ गई। इससे वह चक्की की पुलिया और पट्टे में फंस गई। इससे संतुलन बिगड़ने से महिला आटा चक्की पर गिर पड़ी और उसकी शॉल फंस गई। गला घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नेरवा अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस ने महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने धारा 174 सीआरपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें