फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
कुमारसैन में आयोजित रोगी कल्याण समि​ति की बैठक में पहुंचने पर विधायक कुलदीप सिंह राठौर का स्वाग
विज्ञापन
कुमारसैन में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुआ मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
कुमारसैन में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक हुई। बैठक में स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने विशेष रूप से शिरकत की, जबकि बीडीसी अध्यक्ष नारकंडा नवीन काल्टा भी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं और मरीजों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने और अस्पताल की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न गतिविधियों और मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। रोगी कल्याण समिति ने आय-व्यय का ब्योरा भी बैठक में प्रस्तुत किया। समिति के वित्तीय लेन-देन के साथ अस्पताल की आवश्यकताओं और मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं पर चर्चा की गई। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी ली और क्षेत्र की स्वास्थ्य जरूरतों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। बीएमओ डॉ. अंकुश ठाकुर ने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और अस्पताल से संबंधित विभिन्न विषयों पर अधिकारियों ने जानकारी साझा की। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में सामने आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के संभावित उपायों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। डॉ. शालिनी ने विभिन्न विभागों से पहुंचे अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य उपस्थित लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें