फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आपदा प्रभावित शरणढांक में सीमेंट कंक्रीट, पेवर ब्लॉक से सड़क चकाचक

विज्ञापन
रामपुर ननखड़ी सडक़ पर शरणढांक में लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट, कंक्रीट और पेवर लगाकर बनाई सडक़। स
विज्ञापन
विकास की बात : ननखड़ी तहसील की 18 पंचायतों के ग्रामीण और बागवानों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


55 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग ने तैयार की 250 मीटर सड़क
निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग से यातायात पड़ा है ठप

संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील से जोड़ने वाली मुख्य रामपुर-ननखड़ी सड़क के आपदा प्रभावित क्षेत्र शरणढांक में अब हादसों का खतरा नहीं रहेगा। भूस्खलन प्रभावित इस क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग ने कंक्रीट तकनीक के तहत सड़क का निर्माण किया है। आपदा प्रभावित शरणढांक में सीमेंट कंक्रीट और पेवर ब्लॉक से सड़क चकाचक कर दी गई है। क्षेत्र के लोगों और बागवानों को आवाजाही करने में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। कार्य के चलते इन दिनों इस मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी है। उपमंडल मुख्यालय रामपुर को ननखड़ी से जोडऩे वाली मुख्य सड़क पर शरणढांक में वर्ष 2023 में भारी बरसात के कारण पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूट गया था, जिससे ननखड़ी की 18 पंचायतों का संपर्क कट गया था। इसके बाद आपदा प्रभावित क्षेत्र में सड़क के निर्माण के कई प्रयास हुए, लेकिन लगातार धंसती जमीन और चट्टानी इलाका होने के कारण वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। विभाग ने फिर विकल्प के तौर पर नई सड़क का निर्माण किया। सड़क पर इसकी मेटलिंग और टारिंग की गई। बारिश के दौरान सड़क पर टारिंग बार-बार उखड़ती रही। वर्ष 2025 में फिर प्राकृतिक आपदा ने यहां अपना कहर बरपाया और लंबे समय तक यहां से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। विभाग ने फिर इसे दुरुस्त किया और टारिंग की, लेकिन कुछ ही समय में यह टारिंग भी उखड़ गई। समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने यहां सीमेंट कंक्रीट से करीब 250 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया। इसी सड़क से ननखड़ी क्षेत्र की 18 पंचायतों से हर वर्ष करीब 6 लाख सेब की पेटियों का उत्पादन होता है। साथ ही स्टोन फ्रूट, किसानों के उत्पाद भी यहीं से देश और प्रदेश की मंडियों में पहुंचते हैं। कई वर्षों से सड़क की हालत सुधरने की आस लगाए ग्रामीणों को अब बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने करीब 55 लाख रुपये की लागत से 250 मीटर सड़क पर सुरक्षा दीवार, सीमेंट कंक्रीट और पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य चला रखा है, जो जल्द पूरा होगा। सड़क की हालत सुधरने से हजारों ग्रामीणों को पूर्व के वर्षों की तरह परेशानियां नहीं झेलनी पड़ेंगी।
विज्ञापन


शरणढांक में विभाग ने करीब 250 मीटर सड़क में सीमेंट कंक्रीट और पेवर ब्लॉक लगाए गए। बार-बार पेश आ रही समस्या को देखते हुए विभाग ने करीब 55 लाख की राशि खर्च कर समस्या का स्थायी समाधान किया है। राकेश श्याम, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग ननखड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें