फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में 21 ग्रामीण सड़कें बंद, कुप्पा में बस फंसी

विज्ञापन
किन्नौर जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल छितकुल में पिछले कल बर्फबारी होने के बाद खूबसूरत नजारा । - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। बर्फबारी किसी के लिए आफत तो किसी के लिए खुशियां लेकर आई। हिमपात से जहां जनता की दुश्वारियां बढ़ गई हैं, वहीं किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है। जिले में बर्फबारी के दूसरे दिन भी अधिकांश ग्रामीण सड़कों पर पथ परिवहन निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो सकी। जिले में अभी भी 21 ग्रामीण सड़कों पर यातायात ठप है। सांगला के कुप्पा में पथ परिवहन निगम की एक बस फंसी हुई है।
विज्ञापन

सड़कें बंद होने से कल्पा, पूह और निचार खंडों की हजारों की आबादी को आवाजाही करने में भारी दिक्कत हो रही है। लोगों को जरूरतमंद चीजों की खरीदारी के लिए घरों से बाजार तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
हालांकि, शुक्रवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह और शिमला की तरफ निगम की बसों की आवाजाही बराबर रही। वहीं, निचार, बरी, काफनू, बड़ा कंबा, चगांव, उरनी, पांगी और बारंग रूटों पर निगम की बसें चलीं। जबकि, अधिकांश ग्रामीण सड़कों पर बर्फबारी के कारण निगम की बसों के पहिये थम गए हैं। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

पथ परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी सुजान सिंह नेगी और सहायक अड्डा प्रभारी गोपाल नेगी ने बताया कि अधिक बर्फबारी और फिसलन के चलते अधिकांश ग्रामीण सड़कों पर बसें नहीं भेजी जा रही हैं। लोगों की समस्याओं के मद्देनजर परिवहन निगम ने जहां तक संभव हो रहा है, वहां तक बसों को भेजा जा रहा है। सड़कों की स्थिति का जायजा लेने के बाद अन्य रूटों पर बसें भेजी जाएंगी।
लोनिवि एक्सईएन कल्पा पीसी नेगी और एक्सईएन भावानगर राहुल सूद ने कहा कि कल्पा, पूह और निचार खंड में बर्फबारी से बाधित 21 सड़कों को बहाल करने के लिए 12 मशीनों के साथ मजदूर युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। दावा किया कि जल्द बाधित सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें