फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़कें खस्ताहाल, कैसे मंड़ियों तक पहुंचेगा सेब

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यम क्षेत्रों में एक सप्ताह बाद शुरू होगा सेब सीजन, बागवान परेशान
विज्ञापन


बागवानों ने सरकार, लोनिवि से सड़कों की दशा सुधारने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर/डंसा। रामपुर उपमंडल के सेब बाहुल क्षेत्रों के बागवानों की इलाकों की खस्ताहाल सड़कों को लेकर चिंता बढ़ गई है। सूबे के निचले क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू हो गया है, लेकिन संपर्क सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। इसके कारण बागवानों को अपनी सेब की फसलों को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। वहीं एक सप्ताह बाद मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में सेब सीजन शुरू हो जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों को गुजरने वाली अधिकांश सड़कों की खस्ताहालत को देखते हुए बागवान दुविधा में हैं कि आखिर सेब की पेटियों को कैसे मंडियों तक पहुंचाया जाए।

गौर हो कि हर साल ग्रामीण क्षेत्रों से करोड़ों की सेब पेटियां देश और प्रदेश की विभिन्न मंडियों में बागवानों द्वारा भेजी जाती हैं, लेकिन जीवन रेखा कही जाने वाली सड़कों की हालत बदतर है। हालांकि इस वर्ष निचले क्षेत्रों में सेब की पैदावार बहुत कम है और मौसम ने बागवानों की साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। वहीं, मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम की मार के चलते सेब की बेहतर फसल का उत्पादन नहीं हो पाएगा। जल्द ही मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में सेब सीजन शुरू होगा। रॉयल वैरायटी का सेब एक सप्ताह बाद मंडियों को भेजने के लिए तैयार हो जाएगा। प्रगति शील बागवान गोविंद कायथ, बंसी लाल, पवन, छतर सिंह, सूरज, कुलदीप, आगर दास, विक्रम सिंह, कमल चाई और सुंदर सिंह ने सड़कों की हालत पर चिंता जताई है। कहा कि उन्हें सीजन के दौरान दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


नोग वैली के ऊपरी गांव को जोड़ने वाली वाया रचोली पशाडा कैंची सुंडा सनेई सड़क खस्ताहालत में है। डंसा से लालसा, तकलेच दारनघाटी, बरकल थला, मुनिष काशापाट, तकलेच सेरी मझाली, तकलेच नरेण बाहली, नोगली तकलेच, ब्रांदली वाया भद्राश, रामपुर उच्ची दोफदा सड़क की हालत भी दयनीय अवस्था में है। उक्त सड़कों के माध्यम से करोड़ों की सेब की पेटियां हर साल मंडियों में भेजी जाती हैं। ऐसे में बागवानों ने सरकार, प्रशासन और लोनिवि से सड़कों को जल्द से जल्द सुधारने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


उधर, तकलेच उपमंडल लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शोभाराम ने कहा कि सब डिविजन की अधिकांश सड़कें फिलहाल दुरुस्त हैं। भारी बारिश से बरकल थला, सेरी मझाली सड़क से मलबे को हटा दिया गया है। सेब सीजन में बागवानों को किसी प्रकार की दिक्कतें पेश न आएं, इसके लिए मशीनरी और मजदूर सड़कों पर हर समय तैनात रखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें