फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निपटने के लिए खोपड़ी से ब्रौ पुल तक बनेगी सड़क

विज्ञापन
road will constructed from Khopri to Brau bridge
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है। खोपड़ी सर्किट हाउस से लेकर ब्रौ पुल तक सड़क का जल्द निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के बनने से रामपुर में वर्षों पुरानी यातायात समस्या से निजात तो मिलेगी ही, साथ ही हजारों स्कूली बच्चों और राहगीरों को भी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रामपुर-ब्रौ मार्ग पर रोजाना हजारों स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और ग्रामीणों का पैदल आना-जाना होता है। इस संकीर्ण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही से राहगीरों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। खासकर इस मार्ग पर बने कन्या स्कूल की छात्राओं और शहर से ब्रौ की ओर जाने वाले लोगों को भी जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। ऐसे में प्रशासन ने वर्षों पहले बने ब्रौ पुल से खोपड़ी को जोड़ने की योजना बनाई है।
ब्रौ पुल से खोपड़ी तक करीब चार सौ मीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे निरमंड खंड की आधा दर्जन पंचायतों सहित रामपुर के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं, सड़क बनने से ब्रौ पुल के पास वाहनों को पार्क करने की भी सुविधा लोगों को मिल सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत मंगलवार को रामपुर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर एसडीएम सुरेंद्र मोहन की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें एसडीएम ने नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग को रामपुर के खोपड़ी सर्किट हाउस से ब्रौ पुल के लिए सड़क बनाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने नगर परिषद से सड़क निर्माण को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर लोक निर्माण विभाग को सौंपने को भी कहा। उन्होंने कहा कि इस सड़क का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि खोपड़ी से ब्रौ पुल तक सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन गंभीर है। नगर परिषद को सड़क निर्माण की सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने को कहा गया है। सड़क बनने से हजारों स्कूली बच्चों और राहगीरों को लाभ मिलेगा। शहर में वर्षों से बनी जाम समस्या से निजात दिलाने में यह सड़क अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें