सरस्वतीनगर काॅलेज में सड़क सुरक्षा रैली निकालते छात्र। संवाद
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर के रोड एंड सेफ्टी क्लब ने प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता के मार्गदर्शन में जागरुकता रैली निकाली। यह रैली कॉलेज परिसर से सावड़ा बाजार तक निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब के सदस्य सहायक प्रोफेसर पवन कुमार, सहायक प्रो. दीक्षा और सहायक प्रो. प्रियंका ने किया। प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता जीवन की सुरक्षा से जुड़ा विषय है और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह यातायात नियमों का पालन करे। संवाद