रिकांगपिओ (किन्नौर) में अंडर-19 जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रदर्शन के आधार पर 18 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित टीम 27 से 29 सितंबर तक ऊना में भाग लेगी।
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किन्नौर की 18 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। टीम के यह खिलाड़ी विभिन्न स्कूलों की टीमों से चयनित हुए हैं। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में अंडर-19 जिला स्तरीय छात्र वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के 82 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 18 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह टीम ऊना में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। उप शिक्षा निदेशक कुलदीप सिंह डोगरा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।