कोकूनाला पुल के समीप भी एक घंटे मार्ग रहा बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। कोटखाई में भारी बारिश के कारण ठियोग-हाटकोटी राष्ट्रीय राजमार्ग-705 में कई कलवर्ट बंद होने से नालों का पानी सड़कों पर बह रहा है। तेज बहाव से पानी कोटखाई के छोल बाजार में दुकानों तक पहुंच गया। बारिश इतनी तेज थी कि आधे घंटे में ही कई कलवर्ट बंद हो गए। कलवर्ट बंद होने से पानी के साथ मलबा भी सड़क पर फैल गया है। इससे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई, जबकि कोकूनाला के पास आधे घंटे तक राष्ट्रीय राज्य मार्ग बंद रहा। मार्ग खुलने के बाद सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भारी बरसात के कारण सड़क की दयनीय स्थिति बन गई है। एनएच विभाग के कार्यवाहक सहायक अभियंता वरिंदर ठाकुर ने बताया कि मार्ग पर चार मशीनें कार्य कर रही हैं। बंद कलवर्ट को खोलने का कार्य जारी है। मार्ग पर यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। छोल बाजार में आए मलबे को साफ करवा दिया है।