फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफनू सड़क पर लोगों ने किया अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर जिले की ग्राम पंचायत काफनू में कई लोगों ने सड़क पर अवैध कब्जा कर रखा है। इस संबंध में पंचायत ने एसडीएम मनमोहन सिंह को लिखित में शिकायत दी है। जिसमें बताया कि काफनू बाजार में कुछ लोगों ने सड़क किनारे लंबे अरसे से लकड़ी और अन्य सामान के अवैध रूप से ढेर लगा रखे है। इससे सड़क तंग हो रही है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान दिग्विजय नेगी ने कहा कि पंचायत की ओर से जिन लोगों ने सड़क किनारे लकड़ी और अन्य सामान की अवैध डंपिंग की है, उन्हें वहां से हटाने के लिए लिखित कहा गया। पंचायत क्षेत्र में लकड़ी हटाने के लिए नोटिस भी जगह-जगह चिपकाए गए लेकिन लोग इसे नहीं हटा रहे हैं। इसलिए मजबूरन प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है।
काफनू बाजार में पंचायत की ओर से विकासात्मक कार्य शुरू किए गए हैं। ऐसे में सामान रखने के लिए जगह नहीं बची है। सड़क में अवैध तरीके से लकड़ी लगाए जाने की वजह से वाहन पार्किंग की भी दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें