फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ वाया शुदारंग शिल्ती मार्ग का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की रिकांगपिओ से वाया शुदारंग शिल्ती करीब बारह किलोमीटर सड़क का जल्द ही कायाकल्प होगा। सड़क दुरुस्त होने से कल्पा खंड की 23 और पूह खंड की 24 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को पूह, ताबो, काजा-स्पीति और मनाली की तरफ आने जाने वाले सैलानियों को आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। लोगों को राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच कड़छम से रल्ली होते हुए न जाकर सीधा कड़छम से रिकांगपिओ होते हुए कल्पा, पूह, काजा, ताबो, स्पीति और मनाली की ओर आवाजाही की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मार्ग दुरुस्त होने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पोवारी से कड़छम तक करीब 18 किलोमीटर सड़क बाधित होने की स्थिति में भी जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित कल्पा और पूह खंड के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। सड़क में मेटलिंग, टारिंग, पैरापिट और पानी की निकासी नालियों के लिए केंद्र से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 13.76 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरा कर सड़क को चकाचक बनाएगा। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सचिव सुनीता नेगी, प्रीतेश्वरी नेगी, देवऋषि नेगी, मीना नेगी, कन्या नेगी, कविता नेगी, दीपिका नेगी, सत्या नेगी, किरण नेगी, रविना नेगी, मोहिनी नेगी, प्रवीन नेगी, वीना नेगी, सत्ती नेगी, तेजिंद्र सिंह नेगी, ज्ञान नेगी, सुरमा नेगी और आशा नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी का आभार प्रकट किया है।
उधर, लोक निर्माण विभाग कल्पा के एक्सईएन विरेंद्र सिंह गुलेरिया ने कहा कि केंद्र से सड़क की मरम्मत के लिए मंजूरी मिल चुकी है। इस सड़क की कुछ विभागीय औपचारिकताएं पूरी होनी हैं। उसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें