नौ करोड़ 38 लाख से चकाचक होगी टापरी-चगांव सड़क
18 किमी सड़क की हालत सुधारने के लिए बजट जारी, जल्द होंगे टेंडर
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के निचार खंड की टापरी-चगांव वाया उरनी चोलिंग सड़क जल्द चकाचक होगी। करीब 18 किलोमीटर सड़क का प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 9 करोड़ 38 लाख रुपये से कायाकल्प होगा। सड़क की दशा को सुधारने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। 18 किमी सड़क पर टारिंग और मेटलिंग के साथ साथ पैरापिट, पक्की दीवारें, निकासी व्यवस्था सहित कई अन्य कार्य कर सड़क की हालत को सुधारा जाएगा। सड़क की दशा सुधरने से किन्नौर जिले के निचार खंड की चगांव, उरनी, यूला और मीरू पंचायतों की हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोगों को सड़क की बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ उनकी नकदी फसलों को मंडियों तक जल्द पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।
निचार मंडल अध्यक्ष संजय नेगी, उपप्रधान चगांव तेजिंद्र नेगी, प्रधान उरनी गीता नेगी, प्रधान मीरू किरण नेगी, प्रधान यूला कुंदन नेगी, सुनील नेगी, मस्तान नेगी, सनम ज्ञाछो नेगी, वेद प्रकाश नेगी, शरद नेगी, रणजीत नेगी, सुंदर नेगी, सुमन नेगी, बलवीर नेगी, धनवीर नेगी, संजीव नेगी, रामानंद नेगी, विमल नेगी, आदर्श नेगी, गंगादेव नेगी, राजेश नेगी, प्रवेश नेगी और कपिल नेगी ने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी का आभार प्रकट किया।
---
उधर, लोक निर्माण विभाग भावानगर के अधिशाषी अभियंता राहुल सूद ने कहा कि 18 किमी सड़क की मरम्मत के लिए बजट को स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर सड़क की हालत को सुधारा जाएगा।
- बीरबल