फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकोलढ़ के पास धंसा एनएच-5, बड़े वाहनों की आवाजाही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के डकोलढ़ में नेशनल हाईवे पांच पर फिर से भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां सालों पहले भूस्खलन के चलते एनएच का एक हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया था। इसके बाद नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने इस पर कोई गौर नहीं किया। वीरवार को एनएच पर चल रहे कार्य के दौरान सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसना शुरू हो गया और सड़क पर दरारें पड़ र्गइं। ऐसे में रामपुर और किन्नौर की ओर आने वाले बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि एक हफ्ते तक एनएच पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। बड़े वाहनों को वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी होकर भेजा जा रहा है। प्रशासन ने एनएच प्राधिकरण को एक सप्ताह में सड़क की हालत सुधारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को डकोलढ़ में नेशनल हाईवे पांच धंसना शुरू हो गया। प्रशासन को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो एनएच पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। हालांकि छोटे वाहनों की आवाजाही अभी भी हो रही है। ऐसे में रामपुर पहुंचने वाले लोगों को काफी मशक्कत झेलनी होगी। अगले कई दिनों तक बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा और बड़े वाहनों की सवारियों को दूसरे मार्ग से रामपुर पहुंचना होगा।
सात वर्ष पूर्व यहां नेशनल हाईवे पांच का बड़ा भूस्खलन की चपेट में आने से ध्वस्त हो गया था और यहां एनएच के साथ लगते कई घरों पर खतरा मंडराने लग गया था। एनएच प्राधिकरण ने इन सात वर्षों में एनएच पर सुरक्षा के लिहाज से डंगा लगाने की कोई जहमत नहीं उठाई। अब फिर से एनएच पांच की समस्या फिर से लोगों को सता रही है। रामपुर और किन्नौर क्षेत्र को जोडने वाला यह एकमात्र एनएच है जहां से रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में अब एनएच पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगने से यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी होगी। वीरवार को एसडीएम रामपुर ने एनएच की हालत में सुधार करने को लेकर एनएच और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की एक बैठक ली। उन्होंने मौके का जायजा लेकर विभागाधिकारियों को जल्द से जल्द स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि एनएच की सड़क धंसने के बाद उन्होंने मौके का जायजा लिया। यहां से बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है। बड़े वाहनों को वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी होकर भेजा जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए एनएच को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें