फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार रात को बहाल हुआ नेशनल हाईवे पांच

विज्ञापन
काशंग नाला के पास एनएच-5 बहाल होने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू होते हुए । - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के काशंग में बुधवार दोपहर को बाधित नेशनल हाइवे पांच रात आठ बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ। मार्ग बहाल होते ही दोनों ओर खड़े सैकड़ों वाहन चालकों सहित पूह काजा की ओर जाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। सीमा सड़क संगठन ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाधित एनएच को यातायात के लिए बहाल किया।
विज्ञापन

किन्नौर जिले के पूह खंड के तहत आने वाले काशंग नाले के पास बुधवार को पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ था, जिस कारण एनएच वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया था। एनएच बाधित होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। सीमा सड़क संगठन की चार मशीनों और एक दर्जन से अधिक मजदूरों ने बुधवार देर शाम एनएच बहाल कर दिया।
सीमा सड़क संगठन के ओसी पोवारी डीके राघव ने कहा कि करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाधित एनएच को बहाल कर दिया है। अब जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह, काजा और स्पीति की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन

परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी ने बताया कि बुधवार देर रात को ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग के बहाल होने के बाद रिकांगपिओ और शिमला की ओर से पूह काजा और स्पिति के लिए निगम की बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें