फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन बहाल हुआ एनएच पांच, काजा और शिमला के लिए दौड़े वाहन

विज्ञापन
किन्नौर जिले के काशंग नाला में तीसरे दिन बहाल हुआ यातायात। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के काशंग नाले में वीरवार दोपहर बाद से बाधित नेशनल हाईवे पांच तीसरे दिन शनिवार को यातायात के लिए बहाल हो गया है। यातायात बहाल होते ही जिले के हजारों ग्रामीणों और पर्यटकों ने राहत की सांस ली है। अब जिला मुख्यालय से पूह काजा और शिमला की ओर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। सीमा सड़क संगठन ने काफी मशक्कत के बाद एनएच को बहाल किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार दोपहर बाद काशंग नाले के पास अचानक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी दरकने से करीब 40 मीटर लंबे नेशनल हाईवे पर पत्थरों और चट्टानों का ढेर लग गया। यातायात ठप होने से जिले की 24 पंचायतों का संपर्क देश दुनिया से कटा रहा। लोगों को आवाजाही करने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भूस्खलन का सिलसिला जारी रहने से सीमा सड़क संगठन को बाधित एनएच को बहाल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार दोपहर को जान जोखिम में डालकर सीमा सड़क संगठन ने सड़क को यातायात के लिए बहाल किया। एनएच बहाल होते ही मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है और लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन निगम के आरएम अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी सुजान सिंह ने कहा कि एनएच बहाल होते ही निगम की बसों की बराबर आवाजाही हो रही है। एनएच बाधित होने के बाद यात्रियों को ट्रांसमिट कर भेजा जा रहा था।
उधर, सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव के अनुसार पांच मशीनों और दर्जनों मजदूरों ने दिन रात एक कर बाधित एनएच को बहाल कर दिया है। पहाड़ी से भूस्खलन का सिलसिला जारी रहने से मार्ग को बहाल करने में काफी दिक्कतें पेश आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें