फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिह क्यार में ढांक में दरार; गिर रहे पत्थर, बाल-बाल बचे राहगीर

विज्ञापन
नेरवा के समीप शिह क्यार में सड़क किनारे ढांक में आई दरार। संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नरेवा ( रोहडू़)। नेरवा-शिमला मुख्य मार्ग पर शिह क्यार गांव में लोग खतरे के साये में सफर कर रहे हैं। शिह क्यार में सड़क किनारे ढांक में तीन चार साल पहले एक दरार पड़ी थी जो अब धीरे-धीरे बड़ी होती जा रही है। पानी का रिसाव होने से इस स्थान पर ढांक से पत्थर गिरने शुरू हो गए हैं। वीरवार को एक हादसा होते-होते टला। इस स्थान से कुछ व्यक्ति पैदल गुजर रहे थे तो ढांक से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिरने शुरू हो गए। गनीमत रही कि राहगीरों ने पहले ही खतरे को भांप लिया और भागकर अपनी जान बचाई। इससे पूर्व भी यहां पर अक्सर ढांक से पत्थर गिरते रहते हैं।
विज्ञापन

चौपाल उपमंडल की अधिकांश आबादी इस मार्ग से दिल्ली, हरिद्वार, उत्तराखंड के विकासनगर और जिला सिरमौर जाती रहती है। जुब्बल, कोटखाई व रोहड़ूू से भी लोग इसी मार्ग से चलते हैं। चौपाल उपमंडल का अधिकांश कृषि एवं बागवानी उत्पाद भी इसी मार्ग से देश की प्रमुख मंडियों को जाता है। इस सड़क पर दिनभर सैकड़ों वाहनों का आवागमन लगा रहता है। ढांक में दरार आने से एक हिस्सा सड़क पर गिरकर बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोक निर्माण विभाग को इसके बारे में बताया गया है लेकिन विभाग अनदेखी कर रहा है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग चौपाल मंडल के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने कहा कि मेरे ध्यान में अभी मामला आया है। इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें