फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोगली तकलेच मार्ग पर मलबे के ढेर, हादसे का खतरा

Mon, 21 Aug 2023 09:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नोगली तकलेच सड़क पर जगह-जगह लगे मलबे के ढेर लगे हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। करीब 14 किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह मलबे के ढेर होने से सफर करना खतरनाक बना हुआ है। करीब एक माह से लोक निर्माण विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। सड़क कई स्थानों पर संकीर्ण बनी हुई है और सेब से लदे भारी वाहनों सहित निगम की बसों की खतरे के साये में आवाजाही हो रही है। सड़क में लगे मलबे के ढेर के कारण कई स्थानों पर सड़क धंस सकती है। गौर हो कि बीते दिनों हुई भारी बरसात का कहर नोगली तकलेच सड़क पर भी बरपा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने सड़क को यातायात के लिए बहाल तो कर दिया है, लेकिन जगह-जगह लगे मलबे के ढेरों को हटाना भूल गया है। मार्ग कई स्थानों पर संकीर्ण बना हुआ है। कई स्थानों पर चट्टानें गिरी हुई हैं, जिससे सड़क के धंसने का खतरा मंडरा रहा है। यदि सड़क से चट्टानें और मलबा नहीं हटाया तो कभी भी हादसा पेश आ सकता है। सेब सीजन के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई है। तंगहाल बनी सड़क पर बसों और बड़े वाहनों के लिए पासिंग की समस्या बनी हुई है। पानी की निकासी व्यवस्था न होने के कारण सड़क धंसने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द मलबे को हटाने और पानी की निकासी की सही व्यवस्था करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग रामपुर के एसडीओ बृज लाल ने कहा कि कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजकर सड़क का जायजा लिया जाएगा। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें