फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों पेटी सेब मंडी पहुंचाने को लेकर बागवान चिंतित

विज्ञापन
बजीरवावडी से लेकर समेज तक खस्ताहाल सड़क - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
वजीर बावड़ी-समेज सड़क में पड़े गड्ढे
विज्ञापन

हजारों पेटी सेब मंडी तक पहुंचाने को लेकर बागवान चिंतित
आधा दर्जन पंचायतों के लोग परेशानियां झेलने को मजबूर
लोगों में रोष, शिकायत के बावजूद लोनिवि कर रहा अनदेखी
अमर उजाला ब्यूरो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। निरमंड और रामपुर खंड की आधा दर्जन पंचायतों के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली वजीर बावड़ी-समेज सड़क का मरम्मत कार्य न होने से लोगों में रोष है। जगह-जगह गड्ढों में तबदील हुई सड़क पर सफर मुश्किल हो रहा है। लोगों के अनुसार क्षेत्र में जल्द ही सेब सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन सड़क की खस्ता हालत को देख बागवानों को सेब की फसल मंडी तक पहुंचाने की चिंता सता रही है।
वजीर बावड़ी-समेज सड़क से क्षेत्र की तुनन, पोशना, खरगा, कुश्वा, सरघा और सरपारा पंचायत के हजारों लोगों को लाभ मिलता है। उक्त पंचायतों की इस मुख्य सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं, जिस कारण सड़क दलदल में तबदील हो गई है। क्षेत्र में हर वर्ष हजारों पेटी सेब का उत्पादन होता है, लेकिन सड़क की खस्ताहालत के चलते बागवानों को अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। सेब ढुलाई करने वाले ट्रक मालिकों द्वारा भी खस्ताहाल सड़क के चलते बागवानों से अधिक भाड़ा वसूला जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के हंसराज, अनिल कुमार, राजेश कुमार, बालकृष्ण, गोपाल, सेवा राम, यशपाल, ओपी ठाकुर, जय सिंह सहित अन्य लोगों के अनुसार बीते लंबे समय से सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार सड़क की हालत सुधारने की मांग की गई, लेकिन इसमें कोई सुधार नहीं हुआ। क्षेत्र के हजारों किसानों और बागवानों सहित आम जनता और स्कूली छात्रों को सड़क की खस्ता हालत से दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से समय रहते सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग निरमंड के एसडीओ एमडी अकेला के अनुसार जल्द ही सड़क का जायजा लिया जाएगा। सड़क की हालत सुधारने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। सेब सीजन को लेकर सड़क में जरूरी कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें