फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौराधार से पनेऊ और पनेई से शमशर सड़क निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात : पीएमजीएसवाई-4 के तहत होगा सड़कों का निर्माण, ग्रामीणों सहित किसान बागवानों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
आनी क्षेत्र में चौराधार से पनेऊ 9 किलोमीटर लंबी और पनेऊ से शमशर सड़क का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-4 के तहत से शुरू हो गया है। सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की मंजूरी और त्वरित कार्रवाई के लिए भारतीय जनता पार्टी के ग्राम केंद्र अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह ठाकुर ने क्षेत्रवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। रूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की दूरगामी सोच और पीएमजीएसवाई योजना के माध्यम से दूरदराज के ग्रामीण इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने का सपना साकार हो रहा है। सड़क सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों को आवाजाही, स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। पनेऊ सड़क टूरिज्म दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। यहां सन 1920 में निर्मित फोरेस्ट रेस्ट हाउस है। साथ ही पनेऊ नाग का भव्य मंदिर भी है। साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार का आभार जताते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों और मजबूत नेतृत्व के कारण ही इस सड़क निर्माण को गति मिल सकी है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें