फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेरीपुल में धंसी सड़क, मुश्किल में बागवान, कैसे देश की मंडियों तक पहुंचाएंगे सेब

विज्ञापन
भूस्खलन से अवरूद्ध सेरीपुल संपर्क मार्ग। संवाद
विज्ञापन
150 मीटर सड़क का हिस्सा धंसने से चार पंचायतें उपमंडल से कटीं, काशापाट के बनैडा में सड़क का मिटा नामोनिशान
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद शुरू होगा सेब सीजन, सेरीपुल क्षेत्र से हर साल करीब दस लाख पेटी का होता है उत्पादन
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को मूसलाधार बारिश से कई ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं, मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन भी शुरू होने वाला है और क्षतिग्रस्त सड़कों ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। बागवान चिंतित हैं कि ऐसी ही बरसात रही, तो कैसे लाखों सेब की पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में पहुंचेगी। बुधवार को भारी बारिश के कारण उपतहसील तकलेच के साथ लगते सेरीपुल में सड़क का करीब 150 मीटर हिस्सा धंस गया। अभी भी सड़क के धंसने का सिलसिला जारी है। सेरीपुल क्षेत्र की चार पंचायतों में करीब 10 लाख सेब पेटियों का उत्पादन होता है। बीते कई वर्षों से सेरीपुल सड़क के कारण बागवान यहां परेशानी झेल रहे हैं, क्योंकि हर साल बरसात में इस सड़क पर भूस्खलन का खतरा बना रहता है। इस वर्ष सड़क के धंसने से चार पंचायतों का संपर्क उपमंडल से कट गया है। वहीं, उपमंडल की दुर्गम पंचायत काशापाट सड़क भी बनैडा के पास बुधवार रात को पूरी तरह से भूस्खलन क चपेट में आ गई है। इस सड़क का नामोनिशान तक मिट गया है और ग्रामीणों को पैदल आवाजाही के लिए भी जगह नहीं बची है। सड़क पूरी तरह से गहरी खाई में तब्दील हो गई है। इस सड़क पर अब डंगा निर्माण में काफी समय लग सकता है। क्षेत्र के बागवानों को आगामी सेब सीजन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्र में हजारों सेब पेटियों को मंडी तक पहुंचाना बागवानों के लिए चुनौती बन जाएगा। इस सड़क बाधित होने से तीन गांवों काशा, छलटा और शरनाल का संपर्क कट चुका है। पंचायत प्रधान पुष्पा सनाटू ने कहा कि भारी बारिश के कारण काशापाट सड़क बनैडा में पूरी तरह से भूस्खलन की चपेट में आ गई है। इसके कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। वहीं, एक सप्ताह बाद सेब सीजन भी शुरू होना है। सीजन में भी बागवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सरकार, प्रशासन और लोनिवि से शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। उधर, लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता एसके नेगी ने कहा कि सेरीपुल में मशीनरी और मजदूर तैनात कर रखे हैं। जल्द ही बाधित सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें