फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लूहरी में करीब 14 घंटे बाद बहाल हुआ एनएच-305

विज्ञापन
लूहरी में एनएच 305 को बहाल करने में लगे एनएच प्रा​धिकरण। स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
बुधवार रात 11 बजे भूस्खलन से मार्ग पर गिरी थीं भारी भरकम चट्टानें
विज्ञापन


एनएच के दोनों ओर फंसे रहे सेब से लदे वाहन सहित अन्य सैकड़ों वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी-लूहरी एनएच-305 लूहरी के पास करीब 14 घंटे बंद रहा। एनएच बाधित होने से सेब से लदे वाहनों समेत अन्य सैकड़ों वाहन फंसे रहे। हजारों लोगों को आवाजाही के लिए परेशापनी का सामना करना पड़ा। आनी-लूहरी राष्ट्रीय उच्च मार्ग-305 पर बुधवार रात करीब 11:00 बजे भूस्खलन हुआ। इससे एनएच पर भारी भरकम चट्टानें और मलबा आ गिरा। इस कारण एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ा और मार्ग बहाली का इंतजार करना पड़ा। हालांकि, एनएचएआई ने सूचना मिलते ही मशीन मौके पर भेजी और मार्ग बहाली का कार्य शुरू करवाया। वीरवार दोपहर करीब 12:30 बजे यातायात बहाल हुआ। मार्ग बहाल होते ही हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। सेब से लदे वाहनों सहित अन्य सैकड़ों वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। उधर, एनएचएआई के एसडीओ आरएम शर्मा ने कहा कि भारी बारिश के कारण एनएच-305 पर भारी भरकम चट्टानें आईं और पूरी तरह से यातायात ठप हुआ। वीरवार दोपहर एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें