फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में सड़कें बंद होने से लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
. हिमपात और बारिश के बाद बिजली की समस्या से परेशानी
विज्ञापन

. दिनभर लग रहे बिजली के कट, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर क्षेत्र में मंगलवार रात को हुई भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एक तरफ किसानों-बागवानों के लिए बारिश और बर्फबारी राहत लेकर आई है, वहीं कई जगह सड़कें बाधित हो गई हैं। बिजली आपूर्ति पर भी इसका असर देखने को मिला है। वहीं, बुधवार को नित्थर-कोयल सड़क बजौरी के पास भारी भूस्खलन से सड़क चार घंटे तक बंद रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रामपुर की ओर जाने वाली बसें दो घंटे देरी से चलीं। नित्थर-लूहरी सड़क पानीधार के पास चार घंटे बंद रही। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन को भेजकर सड़क को छोटे और बड़े वाहनों के लिए खोल दिया है। वहीं, नित्थर बाजार में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे बाजार में बने घरों में सीलन का खतरा बढ़ गया है। इससे न केवल घरों के मालिक परेशान हैं, बल्कि दुकानदार भी कीचड़ से परेशान हैं। सब्जियों सहित अन्य सामान भी खराब हो रहा है। बिजली की समस्या से भी लोग परेशान हुए। स्थानीय लोगों का कहना है की थोड़ी सी हवा के चलने से नित्थर क्षेत्र में बिजली गुल हो जाती है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। उपतहसील नित्थर की आधा दर्जनों नित्थर, देहरा, लोट, प्लेही, दुराह, शिल्ली और कुठेड़ के ग्रामीणों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ता है। नित्थर के ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द बिजली बोर्ड ने समस्या को लेकर संज्ञान नहीं लिया, तो प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, विद्युत बोर्ड नित्थर के सहायक अभियंता भूषण ठाकुर ने बताया कि कोशिश है कि बिजली की आपूर्ति बाधित न हो। नित्थर में स्टाफ की कमी है। फील्ड स्टाफ में विभाग के पास सिर्फ एक ही लाइनमैन है, जिसके सहारे एक दर्जन से ज्यादा ट्रांसफार्मर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें