फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 35 दिन से नेशनल हाईवे 305 बड़े वाहनों के लिए बंद

Sun, 13 Aug 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी से सात किलोमीटर आगे फदेला नाला और शिडीबान में सैंज-लूहरी-औट एनएच-305 पिछले करीब 35 दिन से बड़े वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद है। इसके चलते जलोडी क्षेत्र की चार पंचायतों की जनता में रोष है। रविवार को कोहिला के भाटनीबाई में हिमाचल किसान सभा, हिमाचल सेब उत्पादक संघ, राष्ट्रीय उच्च मार्ग-305 संयुक्त समन्वय समिति, दुग्ध उत्पादक संघ और जलोडी क्षेत्र की कोहिला, कमांद, खनी तथा बटाला की जनता ने बैठक की। बैठक में पिछले 35 दिन से सड़क बाधित होने पर लोगों ने एनएच प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी जाहिर की। दो टूक कहा कि समय रहते यदि सड़क बहाल नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन का रुख इख्तियार करेगी। कमांद के भाटनीबाई में निर्णय लिया गया कि 16 अगस्त को एनएच प्राधिकरण के एसडीओ कार्यालय आनी का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। लोगों का कहना है कि सड़क बाधित रहने से 35 दिनों से परेशान हैं। एक ओर जहां टैक्सी वाले मनमर्जी का किराया लेकर मौके का फायदा उठा रहे हैं, वहीं पिछले दो महीनों से क्षेत्र में न गैस सिलिंडर की गाड़ी आई है और न डिपुओं में राशन आया है। सिलिंडर लेने लोग छोटे वाहनों में भारी भरकम किराया देकर जा रहे हैं। आनी से बंजार जाना हो तो चार से पांच सौ रुपये तक प्रति सवारी किराया देकर पहुंचना पड़ रहा है। साथ ही सेब सीजन के चलते बागवानों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इन सभी परेशानियों से जूझ रही क्षेत्र की जनता की कोई सुध नहीं ले रहा है। जनता ने दो टूक कहा कि समय रहते बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हुई और सड़क बहाल नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सीटू के प्रदेश सचिव डॉ. ओंकार शाद, किसान सभा से गीताराम, प्रताप सिंह, दलीप ठाकुर, मिलाप, देवेंद्र कुमार, खेमराज, राजेंद्र कुमार, विजय कुमार, खेमराज, राजेंद्र कुमार, दुनी चंद, तेजा सिंह, ध्यान सिंह, प्रेम सिंह, कौशल्या, बिश्ना, जगदीश, जगमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें