फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनएच-305 पर 21 दिन बाद दौड़े छोटे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की आवाजाही शुरू होने से हजारों लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर करीब 21 दिन के इंतजार के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी भी सुबह और शाम को ठंड के कारण सड़क पर फिसलन बनी हुई है। प्रशासन ने चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

जलोड़ी-जोत क्षेत्र में करीब 60 सेंटीमीटर बर्फ जमने के कारण यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था। मार्ग बंद रहने से आनी विधानसभा क्षेत्र की 69 पंचायतों का जिला मुख्यालय कुल्लू से सीधा संपर्क कट गया था, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कामों, स्वास्थ्य सेवाओं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय व्यापार, पर्यटन भी प्रभावित हुआ। बर्फबारी के बाद लगातार गिरते तापमान और खराब मौसम के कारण सड़क बहाली के कार्य में देरी हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सड़क से बर्फ हटाकर मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया है। छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जलोड़ी जोत से आगे बड़ा नाला के आसपास अत्यधिक ठंड के चलते सुबह और शाम के समय सड़क पर फिसलन बनी रहती है। इस कारण यहां पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे विशेष सावधानी बरतें और धीमी गति से वाहन चलाएं। उधर, एनएचएआई के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें