फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तीन माह बाद दुर्गम पंचायत मुनिश के लिए छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने बरकल-थला संपर्क सड़क को किया बहाल
विज्ञापन

बड़े वाहनों के लिए सड़क बहाल होने में लगेगा समय
संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल की दुर्गम पंचायत मुनिश को जोड़ने वाली बरकल-थला संपर्क सड़क पर तीन माह बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू गई है। सड़क बहाल होने से हजारों ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जगह-जगह भूस्खलन और डंगे ढह जाने से सड़क तीन महीने बंद रही। इससे लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं। करीब आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क को बहाल करना लोक निर्माण विभाग के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा था। सड़क बंद होने से बागवानों को मंडियों तक सेब पहुंचाने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। अधिकांश सेब की पेटियों को जंगल के रास्ते पीठ पर ढोकर पटेना कैंची मोड़ तक भारी भरकम राशि अदा कर पहुंचाया गया। ग्रामीणों को खाद्य वस्तुओं और रसोई गैस का संकट झेलना पड़ा। फिलहाल लोक निर्माण विभाग ने सड़क को अस्थायी तौर पर छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। सड़क को बड़े वाहनों के लिए बहाल करने में लंबा समय लग सकता है। मुनिश पंचायत प्रधान भजन दास, राजवीर चौहान, कलमा नंद, हिम्मत सिंह, जगत सिंह, किशोरी लाल, लायक राम, विश्व रंजन मसोई, प्रेम सिंह सहित अन्य लोगों ने लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि सड़क को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कदम उठाए जाएं ताकि लोगों को मकान निर्माण कार्य के लिए रेत बजरी और अन्य सामान लाने में कठिनाई पेश न आए। उधर, लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता गोवर्धन शर्मा ने कहा कि सड़क छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दी गई है। बड़े वाहनों के लिए बहाल करने में अभी समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें