फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरपारा से लबाना सदाना पंचायत के लिए बने सड़क

विज्ञापन
सरपारा में सेवानिवृत कर्मचारियों लंबित मांगों को बैठक में चर्चा करने के बाद सामुहिक चित्र में।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ ने उठाई मांग
विज्ञापन


सड़क बनने से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के दुर्गम क्षेत्र 15/20 में आज भी सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीण परेशानियां झेल रहे हैं। क्षेत्र के कर्मचारी अधिकारी संघ ने सरकार से सरपारा पंचायत को लबाना सदाना पंचायत से जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण करने की मांग उठाई है। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ सरपारा की बैठक वीरवार को प्रधान जगत सिंह कपाटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इसमें समेज-सरपारा सड़क की खस्ताहालत को लेकर चिंता जताई गई। संघ ने कहा कि इस सड़क का ठीक होना बहुत जरूरी है। बरसात से पहले लोक निर्माण विभाग इस सड़क को दुरुस्त करे। संघ ने सरपारा पंचायत से लबाना सदाना पंचायत को वाहन योग्य सड़क से जोड़ने की मांग उठाई। संघ के सदस्यों ने कहा कि यदि यह सड़क बनती है, तो इससे दोनों पंचायत क्षेत्रों के सैकड़ों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं, सरपारा पंचायत में बनी विद्युत परियोजना के फोरवे में हो रहे पानी के रिसाव को लेकर भी सदस्यों ने चिंता जताई और परियोजना प्रबंधन से इस समस्या का जल्द स्थायी समाधान करने की मांग उठाई। बैठक में प्रस्ताव पारित किया कि संघ पंचायत प्रतिनिधियों से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाएगा। इसके लिए दोनों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल शिमला जाएगा, ताकि क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जा सके। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ रामपुर ब्लॉक के अध्यक्ष सुदामा राम, राजेंद्र पालसरा, कृष्ण कुमार सहित पूर्व कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें