ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन में वीरवार को होमगार्ड के जवानों ने स्वच्छता अभियान चलाया। कंपनी कमांडर राजेंद्र लक्टू की अध्यक्षता में अभियान का आयोजन किया। जवानों ने बस स्टैंड सराहन में कूड़े-कचरे को साफ किया। होमगार्ड के जवानों ने दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अभियान में होमगार्ड पदम देव, देवेंद्र कुमार, पवन कुमार, दिला राम, हेत राम और हरिदास सहित अन्य जवानों ने भाग लिया। -संवाद