फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के पांच दिन बाद भी किन्नौर में पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बर्फबारी के पांच दिन बाद भी जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जिले में बर्फबारी से ऊंचाई वाली ग्रामीण सड़कों पर वाहनों के पहिये पूरी तरह से थमे हुए हैं। यातायात ठप होने से ग्रामीणों को आवाजाही करने में खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। लोक निर्माण विभाग बाधित सड़कों को बहाल करने में जुटा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते वीरवार को जिले में हुए भारी हिमपात से ऊचंाई वाले ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों पर ब्रेक लग गई है। जिला किन्नौर के पूह खंड की पांच सड़कें ठंगी-कुन्नोचारंग, नेसंग, रिस्पा, रिब्बा और आसरंग सड़कें बर्फबारी और फिसलन के चलते बंद पड़ी हैं। वहीं कल्पा खंड की चार सड़कें छितकुल, बटसेरी, चांसू और बोनिंग सारिंग यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। ग्रामीणों को कई किलोमीटर पैदल सफर कर अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। यातायात व्यवस्था ठप होने से जिले के हजारों लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियां पेश आ रही हैं। लोक निर्माण विभाग की दस मशीनें और करीब 300 मजदूर बाधित सड़कों की बहाली में जुटे हुए हैं। हालांकि सोमवार तक लोक निर्माण विभाग ने जिले के निचार, कल्पा और पूह खंड की करीब 33 सड़कें यातायात के लिए बहाल कर दी गई हैं। मौसम के बदले तेवरों के बाद समूचे जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है।
वहीं पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी सुजान सिंह नेगी ने कहा कि ऊंचाई वाली ग्रामीण सड़कों की स्थिति को देखते हुए बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग कल्पा के एक्सईएन विरेंद्र सिंह गुलेरिया और एक्सईएन भावानगर राहुल सूद ने कहा भारी हिमपात के कारण करीब 9 सड़कों को बहाल करने में समय लग रहा है। विभाग की दस मशीनें और 300 मजूदर बाधित सड़कों को बहाल करने में जुटे हैं।
जिले में भारी बर्फबारी से क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों को विद्युत बोर्ड ने दुरुस्त कर दिया है। इसके चलते जिले के लोगों ने कंपकंपाती ठंड में राहत की सांस ली है। विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के एक्सईएन टाशी नेगी ने कहा कि समूचे जिले सहित काजा और स्पीति के लिए विद्युत आपूर्ति बराबर चल रही है। बर्फबारी से बाधित हुई विद्युत लाइनों को दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें