फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी की मनमानी से यात्री परेशान

विज्ञापन
रल्ली के पास निजी कंपनी के कार्य से लगा लंबा जाम। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के रल्ली के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर इन दिनों लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को भी रल्ली के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर ढाई बजे से करीब पौने चार बजे तक पहाड़ियों पर ड्रिल के कार्य को लेकर दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जनजातीय जिले में नेशनल हाईवे पांच पर रल्ली के पास निजी कंपनी की मनमानी जिले के लोगों और पर्यटकों पर भारी पड़ रही है। निजी कंपनियां मनमाने तरीके से नियमों को ताक पर रखकर अपनी सुविधाओं के अनुसार पहाड़ियों को ड्रिल कर रही हैं। इसके कारण तीन से चार घंटे तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर आवाजाही बाधित हो रही है। लोगों में रोष है कि जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद भी निजी कंपनी मनमानी से काम कर रही है। ऐसे में ट्रैफिक में फंसे बीमार लोगों को जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल पहुंचने में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वहीं निजी कंपनी के प्रभारी और सह प्रभारी के अनुसार सड़क को चौड़ा करने का कार्य कभी भी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि जिला उपायुक्त गोपाल चंद ने नेशनल हाईवे के विस्तारीकरण के कार्यों का निर्धारित समय मंगलवार और शुक्रवार को तय किया है। बावजूद इसके निजी कंपनियां मनमानी कर रही हैं। इन दिनों जिले में मटर का सीजन चल रहा है और एनएच पर घंटों जाम के कारण किसान और बागवान परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के हुकम राजपूत, नेहा, स्नेहा, प्राची, नलिनी, मंदाकिनी, मनीषा, प्रियंका, नितिन, मुकेश, सूरज, प्रकाश, पद्मा देवी, केरी, ऐलेक्स मैक्स, ऐलिना, शंकर भगत नेगी, सूर्य प्रकाश नेगी, धर्मसेन नेगी और रवि नेगी सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
वहीं इस संबंध में एनएच प्राधिकरण भावानगर के एसडीओ ज्ञान ठाकुर ने कहा कि ब्लास्टिंग का समय मंगल और शुक्रवार को तय किया है। निजी कंपनी यदि मनमानी से काम कर रही है, तो प्राधिकरण कंपनी पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नियम तोड़ने वाले कंपनी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें