फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गाड़ियों में टक्कर, बच्चा घायल

विज्ञापन
ठियोग में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग-हाटकोटी सड़क पर दो गाड़ियों में आमने-सामने टक्कर हो गई। दोपहर करीब एक बजे गाड़ियों में टक्कर के बाद दो घंटे तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। गाड़ी एचपी 52बी 7030 रोहड़ू से शिमला की ओर जा रही थी। ठियोग से छैला की ओर से आ रही गाड़ी एचपी09 सी 2475 में आमने सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे में 12 साल का बच्चा घायल हो गया। बच्चे के पिता ने बताया कि पुलिस को सूचित किए दो घंटे का समय बीत गया लेकिन पुलिस नहीं आई। उन्होंने बच्चे को परिजनों के साथ सिविल अस्पताल ठियोग भेजा। वहां से उसे आईजीएमसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें