फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छैला में सड़क से नीचे गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
छैला की चनेर कैंची में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। संवाद
विज्ञापन
हादसे में घायल व्यक्ति को आईजीएमसी शिमला किया रेफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। छैला में छैला-घूंड सड़क पर चनेर कैंची में कार हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान झमाड़ घूंड निवासी विजय ठाकुर के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में शिमला के आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं। विजय अपने पीछे बूढ़ी मां और तीन बच्चों को छोड़ गया है। विजय की दो बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी दसवीं, बेटा नौवीं और सबसे छोटी बेटी छठी कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें