फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिया ने राष्ट्रीय सेवा योजना का बताया इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी स्थित हरिपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना का अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नव पंजीकृत स्वयंसेवकों के लिए था। कार्यक्रम का आयोजन दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों प्रो. विजय कुमार और प्रो. सीमा के मार्गदर्शन में हुआ। स्वयंसेविका रिया ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास और उद्देश्यों की जानकारी दी। तमन्ना ने एनएसएस बैज, गीत, क्लैप और मोटो के बारे में विस्तार से बताया। वर्षा शर्मा ने एनएसएस के लाभ और व्यक्तित्व विकास पर अपने विचार रखे। स्वयंसेवक देशराज ने अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। स्नेहा ने एनएसएस के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान सभी नव-पंजीकृत स्वयंसेवकों ने अपना परिचय दिया। अंत में, दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों प्रो. विजय कुमार और प्रो. सीमा ने महत्वपूर्ण पहलुओं पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें