वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नित्थर में विदाई समारोह के दौरान मिस और मिस्टर फेयरवेल । संव
वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नित्थर में धूमधाम से मनाया विदाई समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने रैंप पर जलवे बिखेरे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक सुरेश ठाकुर और प्रधानाचार्य बबलेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह रहा। इसमें विभिन्न श्रेणियों में छात्रों को सम्मानित किया गया। मिस फेयरवेल रिद्धि और सौरभ को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा मिस वीनस प्रज्ञा कंवर, मिस्टर वीनस रौनिश ठाकुर, मिस वैल ग्रूम्ड तान्या और मिस्टर वैल ग्रूम्ड आदित्य बनें। प्रबंध निदेशक सुरेश ठाकुर ने छात्रों को भविष्य की चुनौतियों को आत्मविश्वास के साथ स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य बबलेश ठाकुर ने नैतिक मूल्यों को बनाए रखते हुए आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत कर लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने अपने शिक्षकों और विद्यालय से मिली सीख को संजोते हुए नए सफर की ओर कदम बढ़ाया। सभी शिक्षकों ने छात्रों को भविष्य की शुभकामनाएं दीं।