फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मनरेगा मजदूरों का लटकाया भुगतान, डीसी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
उपायुक्त किन्नौर डा. अमित कुमार शमा्र रिकांगपिओ खंड विकास एवं जिला विकास कार्यालय की समीक्षा
विज्ञापन
खंड विकास एवं जिला विकास कार्यालय की समीक्षा बैठक में विकास कार्य पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में उपायुक्त कार्यालय सभागार में खंड विकास कार्यालय एवं जिला विकास कार्यालय ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उपायुक्त ने इस अवसर पर जिला के तीनों विकास खंडों में चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाएं। इस दौरान उपायुक्त ने मनरेगा के तहत हुए कार्यों में मजदूरों को भुगतान न करने पर विकास खंड कल्पा और निचार के ग्राम रोजगार सेवक के विरुद्ध आवश्यक विभागीय कार्य अमल में लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उपायुक्त ने पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि संबंधित ग्राम पंचायत प्रधान से मिलकर 15वें वित्त आयोग की शेष राशि को समय रहते खर्च करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पंचायत प्रधानों व सचिवों से 15वें वित्त आयोग के तहत शेष बची राशि को समय रहते विकास कार्यों पर व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए की कार्यों को गुणवत्ता व पारदर्शिता के साथ समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कल्पा एवं जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी, जिला पंचायत अधिकारी अभिषेक बरवाल, खंड विकास अधिकारी पूह बसंत कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें