फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निशुल्क नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन

विज्ञापन
सड़क सुरक्षा अ​भियान रिकांगपिओ में बतौर मुख्याति​थि उपायुक्त किन्नौर डा. अमित कुमार शर्मा । स
विज्ञापन
रिकांगपिओ ( किन्नौर)। रिकांगपिओ बस अड्डा में स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस दौरान उपायुक्त किन्नौर डाॅ. अमित कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सड़क सुरक्षा पर लोगों को जानकारी दी। इस शिविर में चालक-परिचालकों ने नेत्र की जांच करवाई। इस निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 44 बस चालक, परिचालक सहित ट्रक चालकों के नेत्र जांच की गई। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कविराज नेगी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर जसपाल सिंह नेगी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा पर जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और दुर्घटनाओं ने घायल व्यक्तियों की मदद के बारे लोगों को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें