फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को किया जाएगा मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीआईएम रामपुर ने पंचायती राज चुनाव को लेकर चाटी में की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सीपीआई(एम) लोकल कमेटी रामपुर ने शुक्रवार को चाटी में पंचायती राज चुनावों की समीक्षा बैठक की। बैठक में चुनावी अनुभवों, संगठनात्मक स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी का मुख्य उद्देश्य केवल चुनावी राजनीति नहीं, बल्कि जनता के जीवन से जुड़े सवालों को उठाना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है। बैठक में निर्णय लिया कि आने वाले समय में जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष तेज किया जाएगा। दूध उत्पादकों को लाभकारी मूल्य दिलाने, मनरेगा में 200 दिनों का रोजगार, बेहतर मजदूरी सुनिश्चित करने, स्मार्ट मीटरों के खिलाफ अभियान चलाने, भूमिहीन, गरीब किसानों को पांच बीघा जमीन उपलब्ध करवाने, किसानों-बागवानों की समस्याओं और लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर व्यापक आंदोलन किए जाएंगे। सीपीआई(एम) राज्य सचिवालय सदस्य डॉ. ओंकार शाद, पूर्व विधायक राकेश सिंघा और लोकल कमेटी रामपुर के सचिव कुलदीप डोगरा ने कहा कि चुनाव केवल जीत-हार का माध्यम नहीं होता, ये जनता के बीच संगठन की पहुंच, राजनीतिक कार्य और जनसंघर्षों की स्थिति का आकलन करता हैं। पंचायती राज चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीमित संसाधनों के बावजूद जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों और जनपक्षीय मुद्दों को उठाया है। गांव-गांव तक संगठन को मजबूत कर जन संगठनों की गतिविधियों के बारे जानकारी दी जाएगी। युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों को संघर्षों से जोड़ा जाएगा। स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर प्रेम, रणजीत ठाकुर, राहुल विद्यार्थी, सुभाष ठाकुर, आशा, देवेंद्र देवी, रेखा बुशहैरी, कृष्णा राणा, दर्शन, गुलपाल, परस राम, संजीव, राजपाल, देवेंद्र और मावी कृष्ण सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें