फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बीए तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में नमिता रहीं प्रथम

विज्ञापन
रामपुर कॉलेेज की छात्रा नमिता ने बीए तृतीय वर्ष में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में झटका पहला स
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर की छात्रा ने तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने वीरवार को बीए तृतीय वर्ष नियमित बैच का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय रामपुर की छात्रा नमिता ने प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा ने महाविद्यालय, क्षेत्र और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रामपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया सहित सभी शिक्षकों ने नमिता को हार्दिक बधाई दी। प्राचार्य ने छात्रा को आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें