फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश-कंडागई सड़क पर दो साल से गिरा डंगा, हादसे का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
दलाश-कंडागई सडक पर दो साल पहले गिरा डंगा। संवाद
विज्ञापन
दलाश-कंडागई सड़क पर दो साल से गिरा डंगा, हादसे का खतरा बढ़ा
विज्ञापन

. ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सड़क पर जल्द डंगा लगाने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। दलाश-कंडागई सड़क पर करीब दो साल से गिरा डंगा बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोक निर्माण विभाग सब डिविजन दलाश इस क्षतिग्रस्त डंगे को लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। इससे सड़क संकरी हो गई है और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दलाश के साथ ही गुंगी सड़क के शुरू होने वाले स्थान पर गिरा है। सड़क संकरी होने के कारण यहां से दिनभर सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें भी इसी सड़क से आती-जाती हैं। दलाश अस्पताल जाने वाले मरीज भी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। वाहन मालिकों को इस संकरी जगह से गाड़ी चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ी सी भी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग दलाश की होगी। विभाग पिछले दो साल से इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। क्षेत्र के ग्रामीण जियो लाल वर्मा, एनडी ठाकुर, मोहर सिंह, बीडीसी सदस्य देव राज चौहान, किशोरी लाल और प्रदीप चौहान ने विभाग से मांग की है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क पर जल्द डंगा लगाने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे संभावित हादसों को टाला जा सकेगा। उन्होंने विभाग से तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें