फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर करें निपटारा

विज्ञापन
सोलन पुलिस की मासिक अपराध बैठक के दौरान मौजूद अधिकारी। स्रोत : पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
पुलिस लाइन सोलन में जिला स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने दिए निर्देश
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को भी किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस लाइन सोलन के सभागार में जिला स्तरीय अपराध समीक्षा एवं पुलिस जवानों के वेलफेयर संबंधी बैठक एसपी सोलन टीएसडी वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला सोलन के समस्त पर्यवेक्षक अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस लाइन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वर्ष 2026 में जिला में घटित/दर्ज आपराधिक मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को थानों में लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा कर अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया।
थाना/चौकी प्रभारियों को विशेष रूप से संगीन अपराधों, मादक पदार्थों और साइबर अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने और इन मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिकों, युवाओं एवं शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव एवं साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के लिए भी निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों के वेलफेयर के संबंध में भी चर्चा की गई और उनकी समस्याओं के समाधान करने को कहा। बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार, उपमंडल पुलिस अधिकारी परवाणू अनिल कुमार शर्मा, उपमंडल पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा, उप पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) सोलन अशोक चौहान सहित समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन सोलन के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें