फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पूह में पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 9 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के पूह उपमंडल में पशु मित्र की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 9 जून को पूह उपमंडल के मेला मैदान में सुबह 10:00 बजे से होगा। पशुपालन विभाग पूह के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने यह जानकारी दी। बताया कि पूह उपमंडल के तहत पशु चिकित्सालय रिब्बा, स्पीलो, मूरंग और ज्ञाबुंग के रिक्त पदों पर पशु मित्र भर्ती किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था विशेषकर ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें