फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पदम छात्र स्कूल में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
रामपुर में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर विभागाधिकारियों के साथ चर्चा करते एसडीएम हर्ष अमरे
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन


विद्यार्थी सांस्कृतिक और देश भक्ति के कार्यक्रमों पर देंगे प्रस्तुतियां

समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने ली समीक्षा बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के समारोह का पदम छात्र स्कूल में आयोजन हो रहा है। समारोह में विभागों और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी परेड में शामिल होंगे। विद्यार्थी देश भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रस्तुतियां देंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विभागों और स्कूलों से आए प्रतिनिधियों को समारोह की तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में समारोह की संपूर्ण रूपरेखा पर चर्चा की गई। इसके अलावा ध्वजारोहण कार्यक्रम, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, अतिथि व्यवस्था, स्वच्छता, विद्युत और पेयजल आपूर्ति समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। एसडीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गौरव, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के खेल मैदान में आयोजित होगा। उन्होंने सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन आपसी समन्वय, जिम्मेदारी और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को समारोह से दो दिन पूर्व परेड अभ्यास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परेड में हिमाचल पुलिस, वन रक्षक, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड और स्थानीय शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिनिधियों को विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों और अभ्यास की जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा मंच की सजावट का कार्य नगर परिषद, बाल विकास विभाग और बागवानी विभाग को संयुक्त रूप से सौंपा गया है। इन विभागों को निर्देश दिए गए कि मंच की सजावट आकर्षक और समारोह की गरिमा के अनुरूप हो। वहीं, संबंधित विभागों को समारोह स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अन्य सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुरेश नेगी, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बीआर नेगी, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी वीना कौशल, सहायक वन संरक्षक तेज सिंह, बागवानी विभाग के विषय विशेषज्ञ संजय चौहान, डॉ. टीडी वर्मा, थाना प्रभारी रामपुर आशीष कौशल, सहित विभिन्न विभागों और स्कूलों से आए प्रतिनिधी मौजूद रहे।
विज्ञापन




उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस समारोह में विभागों के उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में सामाजिक उत्थान में जुटे लोगों और पूर्व सैनिकों की विधवाओं को भी सम्मानित करने पर चर्चा हुई।

रामपुर में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर विभागाधिकारियों के साथ चर्चा करते एसडीएम हर्ष अमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें