रिकांगपिओ में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा करते उपायुक्त डॉ. अमित कु
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे समारोह की अध्यक्षता
तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने दिए अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। आईटीबीपी मैदान रिकांगपिओ में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई।उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक में विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन आईटीबीपी मैदान रिकांगपिओ में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। समारोह में पुलिस बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, गृह रक्षा के जवान, एनसीसी के स्वयंसेवक मार्च पास्ट करेंगे। वहीं, देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला से संबंधित कर्मचारियों और अन्य लोगों को मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगे। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर, एसडीएम कल्पा अमित कलथाईक, सहायक आदेशक 17वीं वाहिनी आईटीबीपी जय भगवान, उप पुलिस अधीक्षक उमेशवर राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी, आदेशक प्रथम वाहिनी गृह रक्षा सुरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गुरू लाल नेगी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश धीमान, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी धनवीर ठाकुर, प्रधानाचार्य शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान कुलदीप सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।