फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोगों को कानूनी अधिकारों पर किया जागरूक

विज्ञापन
एडीआर केंद्र रिकांग पिओ में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
विज्ञापन
रिकांगपिओ में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ ( किन्नौर)।
जिला किन्नौर के वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र रिकांगपिओ के सम्मेलन कक्ष में बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं एसीजीएम किन्नौर जितेंद्र कुमार ने अध्यक्षता की। उन्होंने लोगों को कानूनी अधिकारों पर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महिला और बच्चे, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोग, औद्योगिक कामगार, बड़े पैमाने पर आपदा, हिंसा, बाढ़, सूखा, भूकंप व औद्योगिक आपदा से पीड़ित, दिव्यांग व्यक्ति, हिरासत में व्यक्ति, वे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं है, ये सब मुफ्त कानूनी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। कोई भी गरीब और कमजोर वर्ग का व्यक्ति टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क स्थापित कर निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया की निशुल्क कानूनी सेवाओं का तात्पर्य है समाज के उन गरीब और कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना है, जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा अधिनियम, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, श्रम कानून, मोटर वाहन अधिनियम के बारे और यातायात नियमों के उल्लंघन ओर जुर्माने की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर संसाधन व्यक्ति के तौर पर अधिवक्ता दीपक, तहसील कल्याण अधिकारी पूह मनोज नेगी व बाल कल्याण समिति कल्पा से प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें