फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड में मनाया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
निरमंड में आयोजित गणतंत्र दिवस पर एसडीएम मनमोहन सिंह झंडा फहराते हुए
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। निरमंड के तमिउड़ी स्थित खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी नागरिक निरमंड मनमोहन सिंह ने पुलिस टुकड़ी, एनसीसी,एनएसएस की परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर स्थानीय निजी एवं सरकारी स्कूल-कॉलेज व आईटीआई के बच्चों महिला मंडलों,आशा वर्करों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसके तहत निरमंड के नए बने एचएएस अधिकारी अंकुश कुमार व लेफ्टिनेंट अंजलि को शिक्षा के क्षेत्र में, एसजेवीएनल की लूहरी जल विद्युत परियोजना के वरिष्ठ प्रबंधक राजेंद्र चौहान को विशेष सहयोग के लिए, मरीकना देवी विकास खंड अधिकारी निरमंड, मनोज कुमार भारद्वाज अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निरमंड, सोहन लाल वन परिक्षेत्राधिकारी निरमंड को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए, दिशा भारद्वाज को कला के क्षेत्र में, किरन शरोट को पशुपालन के क्षेत्र में, धर्मेंद्र कुमार को कृषि के क्षेत्र में, नमिता ठाकुर निथर को विशेष उपलब्धि के लिए, जगत शर्मा को रक्षा सेवाओं के लिए, मिथिलेश कौशल को सामाजिक सेवाओं के लिए, आरुषि ठाकुर व टेक चंद को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा इस अवसर पर कई अन्य विभागों में अनुकरणीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार निरमंड करनवीर सिंह, डीएसपी चंद्र शेखर कायथ, तहसीलदार निरमंड करनवीर सिंह, बीडीओ निरमंड मरीकना देवी, ट्रेज़री ऑफिसर दलीप शरोट, तहसील कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार,नगर पंचायत निरमंड की अध्यक्षा ममता रानी,समस्त पार्षदगण देव राज काश्यप,अमर चंद जोशी, ऊषा शर्मा,पद्मा शर्मा,रीना भारद्वाज,लोचन सिंह पटियाल,विदेश शर्मा,सुधीर काश्यप,मनोज कुमार भारद्वाज अधिशासी अभियंता, एचएएस अधिकारी अंकुश कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें