फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एलडीएफ के तहत जारी हुई भुगतान राशि की विद्युत परियोजनाओं से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम रामपुर ने परियोजना प्रबंधकों को पत्र जारी कर 4 दिन में मांगा जवाब
विज्ञापन


4 जल विद्युत परियोजनाओं से विद्युत उत्पादन, जारी और देय भुगतान का मांगा ब्योरा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
रामपुर उपमंडल में चल रही चार जल विद्युत परियोजनाओं ने एलएडीएफ (लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड ) के तहत कितनी राशि जारी की है, इस संबंध में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने पूरी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने क्षेत्र की 4 जल विद्युत परियोजनाओं के प्रबंधकों को पत्र जारी कर 4 दिन के भीतर जवाब मांगा है। परियोजनाओं की ओर से पोस्ट कमीशनिंग के बाद कितना विद्युत उत्पादन किया गया, प्रभावितों को कितनी राशि जारी हुई और कितनी देय है, इसकी विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। रामपुर उपमंडल में चल रही कई विद्युत परियोजनाओं ने परियोजना प्रभावितों को दिए जाने वाले लाभ नहीं पहुंचाए हैं। ऐसे में प्रशासन का यह निर्णय प्रभावितों के लिए राहत पहुंचाने वाला हो सकता है। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बुधवार को रामपुर के मंगलाड स्थित 4.5 मेगावाट भवानी पावर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, कुंदन हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड, गानवी पावर हाउस और समेज रंगाराजू स्मॉल हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के प्रबंधक को पत्र जारी किया। इस पत्र के जरिए परियोजना प्रबंधन से परियोजना की पोस्ट-कमीशनिंग एलएडीएफ योगदान के जमा/भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी गई है। पोस्ट-कमीशनिंग लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड के नियमों के अनुसार, स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति-2021 के तहत एलएडीएफ में 1 प्रतिशत मुफ्त बिजली योगदान सालाना जमा/भुगतान करना आवश्यक है। प्रशासन ने परियोजना प्रबंधकों से परियोजना के कमीशनिंग की तारीख, प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए देय पोस्ट-कमीशनिंग एलएडीएफ योगदान की राशि यूनिट/कीमत, अब तक जमा/भुगतान की गई राशि, साथ ही भुगतान की तारीख और विवरण, यदि कोई राशि बकाया है, तो उसकी जानकारी, यदि भुगतान/जमा नहीं किया गया है, तो उसके कारण, संबंधित भुगतान स्टेटमेंट/रसीद की कॉपी से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा है। उन्होंने आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए 4 दिन के भीतर रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय रामपुर को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें