फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में गैस आपूर्ति नियमित न होने पर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
कोटखाई में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता। संवाद 
विज्ञापन
भाजपा ने 15 दिन का अल्टीमेटम दिया, समस्या के समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार कोटखाई से मुलाकात कर 27 पंचायतों में नियमित आपूर्ति की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। भाजपा नेता चेतन बरागटा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों की अनियमित आपूर्ति का विरोध किया। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार कोटखाई से मुलाकात कर 27 पंचायतों में नियमित आपूर्ति की मांग उठाई। बरागटा ने बताया कि कोटखाई क्षेत्र में करीब 12 हजार घरेलू गैस कनेक्शन हैं। हर महीने लगभग 7 हजार सिलिंडरों की आवश्यकता रहती है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। लोगों को सिलिंडर लेने के लिए घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जुब्बल, रोहड़ू और कुमारसैन जैसे आसपास के क्षेत्रों में ऐसी समस्या नहीं है। कोटखाई के उपभोक्ता लंबे समय से गैस की कमी से परेशान हैं। प्रशासन को मांग के अनुरूप गैस की उपलब्धता और वितरण न होने का कारण स्पष्ट करना चाहिए। बरागटा ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अधिकारियों से भी बातचीत की है। अधिकारियों ने गैस की आपूर्ति में किसी कमी से इन्कार किया है। ऐसे में प्रशासन को गैस की मांग, आवंटन, परिवहन और वितरण व्यवस्था की पूरी जांच करवानी चाहिए। इससे समस्या के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। भाजपा ने करीब एक महीने पहले भी प्रशासन के समक्ष यह मामला उठाया था, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। बरागटा ने प्रशासन को 15 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि यदि इस अवधि में क्षेत्र में गैस सिलिंडरों की नियमित एवं पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो भाजपा कार्यकर्ता भूख हड़ताल शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। प्रदर्शन में नगर पंचायत कोटखाई के अध्यक्ष राजेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदर डोगरा सहित कई प्रधान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें