फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल-चौकिया सड़क का मरम्मत कार्य शुरू न होने पर रोष, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सात पंचायतों के ग्रामीणों को हो रही परेशानी, एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)।
चौपाल-चौकिया सड़क की टारिंग और मरम्मत कार्य शुरू न होने के कारण ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। करीब सात पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। अब ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि तय समय में काम शुरू नहीं हुआ, तो सरकार और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। समाजसेवी रवींद्र चंदेल ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का एक प्रतिनिधिमंडल चौपाल ब्लॉक समिति अध्यक्ष गुलाब राणा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शक्ति सिंह नेगी से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने खस्ताहाल सड़क की जल्द टारिंग और मरम्मत कार्य शुरू करवाने की मांग उठाई थी। सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिशासी अभियंता ने एक सप्ताह के भीतर काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आश्वासन के बावजूद धरातल पर काम न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। रवींद्र चंदेल ने विभाग से मौसम अनुकूल होने के चलते जल्द टारिंग और मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि एक सप्ताह के भीतर काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन

सड़क की टारिंग और मरम्मत से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - शक्ति सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें