रोहडू शिमला मार्ग पर कोटखाई में सड़क के किनारे से पोस्टर बेनर हटाते पुलिस के जवान व मजदूर
कोटखाई (रोहड़ू) । पुलिस ने रोहड़ू-शिमला मुख्य राजमार्ग, नगर पंचायत और पंचायत के क्षेत्र में सार्वजनिक संपत्ति पर लगे पोस्टरों को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। मजदूरों की सहायता से गुम्मा, कोटखाई बाग डुमैहर पंचायत में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए पोस्टर और बैनर हटाए जा रहे हैं। पुलिस ने बुधवार को रोहड़ू-शिमला मुख्य मार्ग के किनारे से लगे पोस्टरों को हटाया। पुलिस के अनुसार इन स्थानों पर शिक्षण संस्थान, सेब की दवाई विक्रेता और ज्वेलर्स के अधिकांश पोस्टर पाए गए। सड़क के किनारे कुछ बड़े होर्डिंग्स भी बिना अनुमति के सरकारी संपत्ति लगे मिले हैं। कोटखाई के थाना प्रभारी अंकुश ठाकुर ने सरकारी संपत्ति पर दोबारा पोस्टर लगाने वालों के चालान काटे जाएंगे।
रोहडू शिमला मार्ग पर कोटखाई में सड़क के किनारे से पोस्टर बेनर हटाते पुलिस के जवान व मजदूर